तुर्की में भूकंप से20 लोगों की मौत, 1000 से ज्यादा घायल

International

अंकारा। तुर्की के पूर्वी हिस्से में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। इस दौरान 1000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। देश के गृहमंत्री सुलेमान सयलु ने इसकी जानकारी दी। भूकंप के बाद 35 आफटरशॉक महसूस किए गए। इनकी तीव्रता 2.7 से 5.4 तक रही। इसके चलते पूर्वी इलाजिग प्रांत में इससे काफी भारी तबाही हुई है। 10 से ज्यादा घर जमींदोज हो गए। इलाजिग में इसके चलते 16 लोगों और पड़ोसी राज्य माल्टा में चार लोगों की मौत हो गई।

तुर्की के कई मानवीय संगठनों ने भूकंप से प्रभावित लोगों को भोजन, कंबल और अन्य आवश्यकताएं प्रदान करते हुए अपनी बचाव टीमों को भेज दिया है। भूकंप स्थानीय समय अनुसार रात को आठ बजकर 55 मिनट पर आया। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इसका केंद्र पूर्वी एलाजिग सिवरिस कस्बा रहा। कम से कम 30 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

सौजन्य— एएनआई