नई दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा के बयान न उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी है।
आपको बता देंं कि आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए कपिल मिश्रा को दिल्ली के मॉडल टाउन से बीजेपी ने टिकट दिया है। कपिल ने शाहीन बाग को मिनी पाकिस्तान बता दिया है इतना ही नहीं कपिल मिश्रा ने यह भी ट्वीट कर कहा था कि आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सड़कों पर ‘हिंदुस्तान और पाकिस्तान’ का मुकाबला होगा।
चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा को नोटिस भेजा था, जिसका कपिल मिश्रा ने जवाब भी दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा पर एक्शन लिया है। इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर चुकी है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने दिल्ली पुलिस को कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया था।
