गलतफहमी एक ऐसा शब्द है जो कभी भी किसी भी मोड़ पर आपके जीवन में आ सकता है। इसमें फंसे लोग कई बार इससे निकलने के लिए खड़ा कर देते हैं बड़ा ब्लंडर। ऐसा ही कुछ चीन के शंघाई शहर में हुआ। जिसे पढ़ने के बाद एक पल को आपको भी हंसी आ जाएगी।
यहां चान नाम के एक शख्स की शादी उसके गर्लफ्रेंड से होने वाली था लेकिन उसने शादी से बचने की अजीब तरकीब निकाली। शादी से कुछ दिन पहले उसने नाइटक्लब से 17 हजार के स्पीकर चोरी कर लिए और पकड़ा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि शादी से कुछ दिनों पहले ही उसके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए और उसे एहसास हुआ कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से मोहब्बत नहीं करता। जिसके बाद उसने सोचा कि अगर वो कोई जुर्म कर देगा, तो उसकी गर्लफ्रेंड उससे शादी नहीं करेगी। लिहाजा,चान ने चोरी करने का प्लान बनाया।
चान ने पूछताछ के दौरान आगे बताया कि ” मेरी गर्लफ्रेंड मुझसे शादी करना चाहती है पर मैं नहीं चाहता। मुझे यह विश्वास था कि चोरी करते हुए एक दिन मैं पकड़ा जाऊंगा, लेकिन यह सब इतनी जल्दी हो जाएगा इसका अंदाजा नहीं था। मैं शंघाई से बहुत दूर जाना चाहता था। पुलिस का कहना है कि उसने छोटा अपराध किया है इसलिए वह जल्द रिहा हो जाएगा।
