दिल्ली चुनाव:  अरविंद केजरीवाल क्या शाहीन बाग के साथ हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोली ये बात

# National

(www.arya-tv.com) दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर महिलाएं 15 दिसंबर से धरने पर बैठी है। इस बीच बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमे शाहीन बाग का विडियो बताया जा रहा है। शाहीन बाग को उन्होंने तौहीन बाग कहा है। इस तमाम घटनाक्रमों के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उनसे शाहीन बाग पर सवाल किया गया।

केजरीवाल से इस दौरान यह पूछा गया कि क्या अरविंद केजरीवाल शाहीन बाग के साथ हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेहद सफाई से इसे टालते हुए कहा कि हम दिल्ली के हर नागरिक के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हम संगम विहार के साथ भी हैं। हर नागरिक को अच्छी सुविधा देना चाहते हैं।

सीएम केजरीवाल से उनकी सरकार में मंत्री रहे चुके और इस बार भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोक रहे कपिल मिश्रा से एक सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि इसका संज्ञान चुनाव आयोग ने पहले ही ले लिया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह पर दिल्ली की शिक्षा को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाया।