कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में एक दिसंबर से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मंडलीय स्तर पर खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया था। इसमें बालिका वर्ग से सात और बालक वर्ग से आठ खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की।
सब जूनियर बालिका वर्ग में निधि, कृपांशी अग्रवाल, अंशिका गंगवार, वैष्णवी सिंह, नित्या अग्रवाल, काव्या गुप्ता और इनाया रिजवी का चयन किया गया। वहीं सब जूनियर बालक वर्ग में प्रतीक यादव, माज रजा खान, जय वर्मा, कुश यादव, लव यादव, नैतिक पाल, मोहम्मद निहाल अंसारी और अरुण प्रताप सिंह ने जगह बनाई।मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के लिए अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता अगली चुनौती होगी। यहां उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के बीच अपनी खेल प्रतिभा और तकनीकी कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।
