महिला वोटर्स पर बीजेपी की नजर, सभी 403 सीटों पर महिला मोर्चे की नेताओं को दी बड़ी जिम्मेदारी

# ## Lucknow

लखनऊः लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा की वर्कशॉप हुई…इस वर्कशॉप में राजस्थान, हरियाणा, बिहार, दिल्ली समेत 8 राज्यों से बीजेपी की महिला मोर्चे की 403 नेताओं को बुलाया गया। यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी, डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, यूपी की सहप्रभारी मेधा कुलकर्णी ने महिला मोर्चे के नेताओं को पार्टी की रणनीति समझाई। वर्कशॉप में पहुंची हर महिला नेता को एक-एक विधानसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब महिला मोर्चे की नेता हर विधानसभा सीट के लिए अपनी टीम बनाएंगी। घर-घर जाएंगी। सबसे पहले मिशन होगा। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराएं जाएं क्योंकि अब तक जो आंकड़ा आए हैं। उसके मुताबिक वोटर लिस्ट में कम से कम डेढ़ करोड़ महिला वोटर्स के नाम और होने चाहिए।

वर्कशॉप में दूसरे राज्यों से आईं महिला नेताओं ने कहा कि यूपी में लॉ एंड ऑर्डर बड़ा मुद्दा है। पहले वो खुद भी यूपी में आने से डरती थी लेकिन कल वो देर रात तक लखनऊ में घूमीं। किसी चीज का डर नहीं लगा। इसलिए वो महिलाओं के बीच इसी मुद्दे को उठाएंगी। महिलाओं के दूसरे मुद्दों पर इलेक्शन स्ट्रैटजी बनाएंगी।

 केशव प्रसाद मौर्य ने महिला नेताओं की तारीफ की

डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लोकसभा समेत कई विधानसभा चुनावों में लोग देख चुके हैं कि महिला वोटर कैसे गेमचेंजर साबित हुई। उन्होंने महिलाओं के लिए राधे राधे कमल खिला दे का नारा दिया और कहा कि आधी आबादी का भरोसा बीजेपी पर कायम है।

8 राज्यों की महिला नेताओं के साथ बैठक

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवासी बैठक शुक्रवार को विश्वैश्वरैया प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह, प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी और मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरोज कुशवाहा ने मातृशक्ति से सीधा सम्पर्क और संवाद स्थापित करने के लिए महिला विस्तारक बहनों के साथ संवाद किया। बैठक में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान एवं महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों से 403 महिला विस्तारक बहनों ने सहभागिता की।