विधानसभा से परिवर्तन चौक तक निकली विशाल ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता

Lucknow
  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया नेतृत्व

लखनऊ। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ भाजपा की ओर से विधानसभा से परिवर्तन चौक तक ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ विशाल पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नेतृत्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने किया। इस दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने, निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया में जनविश्वास मजबूत करने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

  • दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में निकली पदयात्रा

पदयात्रा में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद, राकेश सचान, धर्मपाल सिंह एवं आशीष पटेल, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह-प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह एवं प्रियंका रावत शामिल हुए। इसके अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, प्रदेश मंत्री अंकुर शर्मा, अवध क्षेत्र अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, क्षेत्रीय महामंत्री राहुल राज रस्तोगी तथा हर्रैया विधायक अजय सिंह ने भी सहभागिता की।

  • महापौर और भाजपा महानगर संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महानगर महामंत्री टिंकू सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि एवं बृजेश कुमार मिश्रा ने पदयात्रा में हिस्सा लिया। नगर कार्यसमिति सदस्य शिव शंकर विश्वकर्मा, अमृता वर्मा, गीता वर्मा, सुधा सिंह और डॉ. अनामिका भी शामिल रहीं।

  • पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने दिखाई सक्रियता

पदयात्रा में सरोजनीनगर दक्षिण-दो के पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, पार्षद प्रतिनिधि विमल तिवारी, नामित पार्षद नेहा सिंह, पार्षद केएन सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष राज कपूर वर्मा, सत्यम शुक्ला, राजेश सिंह, शंकरी सिंह, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद गीता देवी गुप्ता, नगर मंत्री राजेश कुमार चौधरी और ज्योति मिश्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।