ABRSM लंदन की अंतरराष्ट्रीय संगीत परीक्षा में CMS कानपुर रोड का परचम

Lucknow
  • ABRSM लंदन की अंतरराष्ट्रीय संगीत परीक्षा में CMS कानपुर रोड का परचम, 3 डिस्टिंक्शन और 12 मेरिट के साथ 33 विद्यार्थी सफल
  • गिटार, वायलिन, रिकॉर्डर और वोकल सिंगिंग में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर, सभी प्रतिभागियों ने हासिल की सफलता

लखनऊ। सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS), कानपुर रोड कैम्पस के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ABRSM (एसोसिएटेड बोर्ड ऑफ द रॉयल स्कूल्स ऑफ म्यूजिक), लंदन की वर्ष 2026 की संगीत परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रैक्टिकल इंस्ट्रूमेंटल एवं वोकल सिंगिंग परीक्षा में शामिल सभी 33 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें 3 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन, 12 ने मेरिट और 18 विद्यार्थियों ने पास श्रेणी प्राप्त की।

  • संगीत की विभिन्न विधाओं में दिखाई प्रतिभा

विद्यालय के प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने गिटार, रिकॉर्डर, वायलिन, ट्रम्पेट और वोकल सिंगिंग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डिस्टिंक्शन प्राप्त करने वालों में वायलिन में प्रेक्षा राव (कक्षा VI, ग्रेड-1) तथा वोकल सिंगिंग में अपराजिता मुद्गल (कक्षा V, ग्रेड-3) और अन्वय सिंह (कक्षा VI, ग्रेड-2) शामिल हैं।

  • 12 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल कर बढ़ाया मान

मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में गिटार से आयुष कुमार सिंह (कक्षा VIII, ग्रेड-3), रिकॉर्डर से इरा मिश्रा (कक्षा IV, ग्रेड-3), प्राज्ज्वल सिंह (कक्षा III, ग्रेड-1), समृद्धि वर्मा (कक्षा III, ग्रेड-1) और सरसीज पांडेय (कक्षा V, ग्रेड-1) शामिल हैं। वायलिन में अथर्वजीत सिंह चौहान और रुद्राक्षी सिंह (दोनों कक्षा VIII, ग्रेड-1) ने मेरिट प्राप्त की। वहीं वोकल सिंगिंग में रिशान वर्मा, गौरांश तिवारी, अथर्व सागर, आभिया सिंह और त्रिष्ठा सिंह ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए मेरिट हासिल की।

  • प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को दी बधाई

विद्यालय की प्रधानाचार्या आभा अनंत ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि संगीत शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इससे उनमें अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और संगीत शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • सामूहिक प्रयास से मिली अंतरराष्ट्रीय सफलता

विद्यालय के ABRSM कोऑर्डिनेटर एवं कानपुर रोड शाखा के हरि पथ ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक समर्पण, सहयोग और मेहनत का परिणाम है। ABRSM से जुड़े सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने प्रधानाचार्या आभा अनंत के मार्गदर्शन और संगीत शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

  • संगीत शिक्षकों का रहा विशेष योगदान

इस उपलब्धि में संगीत विभाग के शिक्षकों हरि पथ (इंस्ट्रूमेंटल एवं ABRSM कोऑर्डिनेटर), बालम सिंह बिष्ट (इंस्ट्रूमेंटल), छैल बिहारी (इंस्ट्रूमेंटल), वरेलुम जिमिक (वायलिन), नम्रता द्विवेदी (वोकल सिंगिंग), अमृत पाल (वोकल सिंगिंग) और पूनम सिंह (वोकल सिंगिंग) का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को गुणवत्तापूर्ण संगीत शिक्षा, निरंतर अभ्यास और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।