प्रेसवार्ता में चीफ क्लब ट्रेनर डॉ. एके चौहान ने बताया कि 62 वर्षों से यह मेला शहर की पहचान बना हुआ है। अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने कहा कि मेले के जरिये लोगों को स्थानीय उत्पादों और व्यापार से जुड़ी नई जानकारियां मिलेंगी। मेला डायरेक्टर सीए अमित मनोहर ने बताया कि इस बार आदि योगी थीम पर भव्य मंदिर तैयार किया जा रहा है। पहली बार ओकटा एलिवेटर्स के जरिये लोगों को ऊंचाई से एरियल अनुभव भी मिलेगा।
मेले में तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्यूजिकल नाइट और आतिशबाजी होगी। किड्स जोन, मीना बाजार और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी सजेंगे। इसके अलावा बेबी शो, फैंसी ड्रेस, गोल्डन कपल, मेला क्वीन और ब्यूटीफुल आइज जैसी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहेंगी।प्रेसवार्ता में मीडिया प्रभारी आत्म सरन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अरविंद भटनागर, प्रधीर गुप्ता, मोहन गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मनोज गिरी, सीए हर्षित अग्रवाल, अनंत अग्रवाल, शलभ गोयल, सुधांशु शर्मा, संजीव अवतार अग्रवाल, मयूर अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, एपी गोयल, दीपक मंगल और शांतनु जौहरी आदि मौजूद रहे।
