आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने नौ उप निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सभी को लाइन हाजिर किया गया है। कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मची है। एसपी ने उप निरीक्षक अशोक कुमार को रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी सरायकाइयां से पुलिस लाइन भेजा है। उप निरीक्षक सुधीर मलिक को कांट थाना, अंकित चौधरी को मदनापुर थाना, जयचंद्र गिरी को बंडा थाना, विक्रांत को खुदागंज थाना और राजन कुमार को गढ़िया रंगीन थाना से पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसी क्रम में चौकी प्रभारी खंडर गौरव सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, चौकी प्रभारी कस्बा परशुरामपुरी सुधीर तोमर और परौर थाने में तैनात उप निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के संबंध में भी कार्रवाई की गई है। एसपी ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को कार्रवाई का आधार बनाया है।
