सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को मिली जीत; भाजपा काशी हारी; लाल बिहारी ने भी जताया आभार

# ## UP

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की 6 सीटों के परिणाम अब तक घोषित कर दिए गए गये हैं। जिनमें 5 पर भाजपा और एक पर सपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा ने लखनऊ शिक्षक, मेरठ-सहारनपुर शिक्षक, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक और मेरठ-सहारनपुर स्नातक सीटों समेत पांच सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, वाराणसी शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है।

बात करें बिहार कि तो तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी नरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की, जिसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों का एनडीए पर भरोसा बताया है। वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु शिक्षक सीट पर जनता दल (एस) ने शानदार जीत हासिल करते हुए सत्ताधारी दल से यह सीट छीन ली है।

यूपी में इन 7 प्रमुख शहरों में काउंटिंग

लखनऊ: रमाबाई रैली स्थल
वाराणसी: स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन
मेरठ: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय
झांसी: बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज
बरेली: संजय कम्युनिटी हॉल
गोरखपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय
आगरा: नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति (गल्ला मंडी)

कैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी मिली जीत;  लाल बिहारी ने भी जताया आभार

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव के नतीजों के बीच समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत चर्चा में है। आगरा में सपा के शिक्षक प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। मतदान के दिन वह मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए भावुक हो गए थे और फूट-फूटकर रोने लगे थे। वहीं, वाराणसी में सपा उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव जीतने के बाद शिक्षक समुदाय और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।

आगरा में मतदान के दिन डॉ. आकाश अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी और प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने आशंका जताई थी कि उन्हें पाकिस्तान से आया आतंकवादी तक बताया जा सकता है। मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए वह भावुक हो गए थे। अब जीत के बाद उनका यह घटनाक्रम चर्चा में है।

वहीं, वाराणसी में जीत के बाद लाल बिहारी यादव ने शिक्षक समुदाय के साथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने उन्हें जीत दिलाई है। इसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सकारात्मक सोच की बदौलत पार्टी ने पूरे प्रदेश में सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ा।

लखनऊ में कांति सिंह आगे, इलाहाबाद और वाराणसी में भी सपा की बढ़त

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच स्नातक सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। लखनऊ स्नातक सीट पर सपा की कांति सिंह ने चौथे राउंड के बाद 7,600 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर पांचवें चक्र की गिनती के बाद सपा के मानसिंह यादव आगे चल रहे हैं।

वहीं, इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर पांचवें चक्र की गिनती के बाद सपा के डॉ. मानसिंह यादव को 27,157 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के अशोक कुमार राठौर को 19,509 वोट प्राप्त हुए। इस तरह मानसिंह यादव 7,648 वोटों से आगे थे। कुल 56,008 वोटों की गिनती हो चुकी थी। शिवशंकर पटेल को 2,734 वोट मिले थे।

आगरा खंड स्नातक सीट पर पांचवें राउंड के बाद भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह 31,393 वोटों के साथ आगे चल रहे थे। सपा के शशांक यादव को 22,537 वोट मिले थे। इस तरह भाजपा प्रत्याशी करीब 8,856 वोटों से आगे थे। उधर, वाराणसी में शिक्षक एमएलसी सीट पर जीत दर्ज करने के बाद सपा स्नातक सीट पर भी बढ़त बनाए हुए है। यहां सपा के आशुतोष सिन्हा भाजपा के केदारनाथ से करीब 5,000 वोटों से आगे चल रहे थे। मतगणना पूरी होने के बाद ही इन सीटों पर अंतिम नतीजे स्पष्ट होंगे।