- पुस्तकालय निर्माण के लिए ₹10 लाख देने की घोषणा, शिक्षा और ज्ञान से नई पीढ़ी को जोड़ने पर जोर

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि प्रकट्य दिवस के अवसर पर आयोजित वाल्मीकि समाज के समारोह में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए 10 साइकिल और 5 लैपटॉप भेंट किए। साथ ही, समाज के लिए पुस्तकालय निर्माण हेतु ₹10 लाख देने की घोषणा की। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बच्चों की आंखों में भविष्य के सपने और आगे बढ़ने की आकांक्षाएं होती हैं। उन्हें शिक्षा और अवसरों से जोड़ना हम सभी का दायित्व है। साइकिल और लैपटॉप बच्चों की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और प्रगति की दिशा में सार्थक कदम हैं।
- रामायण के आदर्शों से जीवन को मिलती है दिशा
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, बल्कि जीवन को समझने और जीने का मार्गदर्शन है। रामायण करुणा, कर्तव्य, मर्यादा और सदाचार का संदेश देती है। इसके आदर्श हजारों वर्षों से समाज को दिशा दे रहे हैं और जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा देते हैं।
- ₹10 लाख से बनेगा पुस्तकालय, नई पीढ़ी को मिलेगा साहित्य का ज्ञान
विधायक ने पुस्तकालय निर्माण के लिए ₹10 लाख देने की घोषणा करते हुए कहा कि यहां महर्षि वाल्मीकि के उपलब्ध ग्रंथों और साहित्य को संकलित करने का प्रयास किया जाएगा। यह पुस्तकालय अध्ययन, संस्कार और ज्ञान का केंद्र बनेगा, जहां बच्चे और युवा महर्षि वाल्मीकि की अमूल्य रचनाओं एवं विचारों से परिचित हो सकेंगे। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी में शिक्षा, अध्ययन और ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना है।
- समारोह में समाज के अनेक गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में वरिष्ठ पूर्व आई.आर.एस. रामेश्वर सिंह, पार्षद के.एन. सिंह, प्रदीप मिश्रा, डॉ. अखिलेश सिंह, वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति के संरक्षक बाबूलाल महाराज, अध्यक्ष मुकेश नादान, संस्थापक एवं महामंत्री चन्द्र कुमार वाल्मीकि, उपाध्यक्ष माइकल वाल्मीकि, संयुक्त मंत्री संजय राज एवं संत किशोर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार लाल, सलाहकार मदन लाल एवं महेश चन्द्र, संगठन मंत्री लालमन एवं ताराचंद्र तरुण, प्रचार मंत्री लव कुमार भास्कर, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल वाल्मीकि, वाल्मीकि महासभा के उपाध्यक्ष मनोज हिंदू एवं महामंत्री दिनेश पाण्डेय, रमा देवी, रुपा देवी, अधिवक्ता ऋषिराज रावत, रमेश रावत, भारत भूषण, विजय विश्वकर्मा, दिनेश यादव, मोहम्मद सुफियान सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
