Kanpur News: नवरात्र में मंदिरों की सुरक्षा पर DM की नजर, तपेश्वरी और बारादेवी में परखी व्यवस्थाएं

# ## Kanpur Zone

कानपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं की पड़ताल शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने रविवार को बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर और बारादेवी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि नवरात्र के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था बनी रहे। साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए प्रभावी इंतजाम किए जाएं, ताकि दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मेडिकल कैंप की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन और नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय मौजूद रहे।