सनातन धर्म मंदिर में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Lucknow
  • सनातन धर्म मंदिर में भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

लखनऊ। चंद्रनगर, आलमबाग स्थित सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य एवं श्रद्धामय उत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में सहभागिता की। भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय रहा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश चंद तिवारी, पूर्व सदस्य विधान परिषद अरविंद त्रिपाठी ‘गुड्डू’, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, मंदिर समिति के अध्यक्ष रमेश चंद बेरी, अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के अध्यक्ष सी.पी. अवस्थी, राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ल, एम.पी. दीक्षित, चन्द्र प्रकाश मिश्र, जगदीश नारायण शुक्ल, जीवन कुमार मेहरोत्रा, सभासद पीयूष दीवान, सभासद सुधीर मिश्रा ‘बबलू’, अभिषेक शुक्ल, राम किशोर ‘चच्चू’, अमिता त्रिपाठी, रज्जन लाल श्रीवास्तव, रणवीर सिंह, दीपक बेरी ‘डिंपल’ और अविनाश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अतिथि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • राधा-कृष्ण की रासलीला रही आकर्षण का केंद्र

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण की मनोहारी रासलीला विशेष आकर्षण रही। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण मंचन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

  • बाबा बर्फानी के श्रृंगार ने मोहा मन

कार्यक्रम में भव्य बाबा बर्फानी का श्रृंगार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। बाबा बर्फानी के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सनातन परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।