उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक गर्भवती महिला द्वारा 4 स्वस्थ बच्चों को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया हैं। जहा महिला ने 3 मासूम बालक और एक बालिका को जन्म दिया हैं। यह मामला सीतापुर के रेउसा थाना इलाके का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा में पहली बार एक प्रसूता महिला ने चार शिशुओं को जन्म दिया। इनमें तीन बालक और एक बालिका शामिल हैं। सफल प्रसव के बाद स्वास्थ्य केंद्र में खुशी का माहौल है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार चारों नवजात स्वस्थ हैं और बेहतर निगरानी तथा देखभाल के लिए उन्हें NBSU (Newborn Stabilization Unit) वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं प्रसूता महिला की हालत भी स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि स्टाफ नर्स सीमा के नेतृत्व में प्रसव सकुशल कराया गया। इस प्रसव के दौरान चिकित्सकीय टीम पूरी तरह मुस्तैद रही। जन्म के बाद सभी नवजातों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें उनकी स्थिति सामान्य पाई गई।
