सावन का अंतिम सोमवार आज, दुर्लभ शुभ संयोगों में होगा महादेव का जलाभिषेक

# ## Bareilly Zone

शाहजहांपुर : पवित्र सावन माह का अंतिम और चौथा सोमवार 24 अगस्त को पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, जिससे इस तिथि का धार्मिक महत्व कई गुना बढ़ गया है। श्री रुद्र बाला जी धाम के पंडित डॉ कान्हा कृष्ण शुक्ल के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार पर शिव आराधना और रुद्राभिषेक करने से भक्तों के सभी रुके हुए कार्य सिद्ध होते हैं और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। समापन अवसर होने के कारण शहर के प्रमुख शिवालयों में भोर से ही विशेष आरती, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक आदि पूजन किये जाएंगे। शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का प्रिय बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, गंगाजल और सफेद चंदन अर्पित कर विधिवत पूजन किया जाएगा। इस दिन दान-पुण्य और व्रत का विशेष फल प्राप्त होता है।

आखिरी सोमवार को दुर्लभ संयोग

सावन के आखिरी सोमवार पर एक साथ कई शुभ योग संयोग बन रहे हैं। सावन के आखिरी सोमवार पर इस बार प्रीति योग, आयुष्मान योग, हंस राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, बुधादित्य राजयोग क्योंकि, सिंह राशि में सूर्य बुध की युति बनेगी। अगर आप भी सावन के पहले तीन सोमवार का व्रत नहीं कर पाएं हैं तो कोई बात नहीं आप इस सोमवार का व्रत जरूर करें। आपको इस व्रत को करने से पुण्य की प्राप्ति होगी।