आर्यकुल कॉलेज में हर्षोल्लास से मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा यात्रा ने बढ़ाया देशभक्ति का रंग

Lucknow

लखनऊ, 15 अगस्त 2026। आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च, लखनऊ में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

  • शिक्षा से मजबूत होगा देश: डॉ. सशक्त सिंह

कॉलेज के प्रबन्ध निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्त और विकसित राष्ट्र की नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

  • युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: ग्रुप रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी

ग्रुप रजिस्ट्रार सुदेश तिवारी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों, भाषण, शायरी और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। डॉ. अनिल त्रिपाठी ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इसके बाद बी.फार्म प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। अंकिता के भाषण, नेहा वर्मा की शायरी तथा सानिया एवं दीक्षा के नृत्य को भी खूब सराहना मिली।

इसी क्रम में नेहा पांडेय एवं अरुशी यादव ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। शिवांशु पाठक ने भाषण तथा शिवांशु शुक्ला ने गीत की प्रस्तुति दी। वहीं डी.फार्म प्रथम वर्ष की छात्रा अंजली द्विवेदी ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिया।

  • युवाओं को राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान

प्रो. डॉ. आदित्य सिंह, प्राचार्य, कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

वहीं डॉ. अंकिता अग्रवाल ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशप्रेम, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

  • देशभक्ति के नारों के साथ निकली तिरंगा यात्रा

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. गौरव मिश्र ने किया। वहीं प्रो. बी.के. सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का संदेश दिया।

  • शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़ाया समारोह का उत्साह

कार्यक्रम में डॉ. अंकिता अग्रवाल प्रिंसिपल, मोहिनी सिंह, आस्था तिवारी, संगीता मौर्या, रूखसार बानो, दीपिका कुमारी, प्रगति शुक्ला, अंशिका मिश्रा, विनीता दीक्षित, प्रो. बी.के. सिंह एचओडी, एस.सी. तिवारी प्रिंसिपल, प्रणव पांडेय एचओडी, डॉ. गौरव मिश्रा, शशिकांत चौहान, डी.पी. सिंह, अमर सिंह, शदब, वर्तिका सिंह, स्वर्णिम श्रीवास्तव, प्रशंसा, स्वाती कनौजिया, पूर्णिमा, प्रांजल, ललिता, स्नेहा, प्रीति यादव, काजल, अपेक्षा सिंह, वैष्णवी श्रीवास्तव, कीर्ति सिंह, शदफ जेंहरा, स्तुति वर्मा, उमा भल्ला, मोमिता दास, विनय श्रीवास्तव, विनोद यादव, विपिन, राजीव, डॉ. अनिल त्रिपाठी, पवन धूरिया, पत्रकारिता विभाग के वत्सल श्रीवास्तव, अनुज वर्मा, सर्वजीत, कौशल, त्रिभुवन चौरसिया, अनवर, नरेन्द्र प्रपात सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, दीपेश तिवारी और अंकुर तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।