- सरोजनीनगर में आरडब्ल्यूए बना बदलाव का आधार, जनभागीदारी से विकास की नई इबारत लिख रहे डॉ. राजेश्वर सिंह
1600 से अधिक आरडब्ल्यूए और पुस्तकालयों को जोड़ा विकास अभियान से
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसहभागिता आधारित विकास मॉडल तेजी से मजबूत हो रहा है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र की 1600 से अधिक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और पुस्तकालयों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया है। स्थानीय समस्याओं के समाधान से लेकर सामाजिक गतिविधियों तक, आरडब्ल्यूए को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच मजबूत सेतु बनाया गया है।
- सीएसआर सहयोग से मिली नई ताकत, खेल सामग्री भी हुई उपलब्ध
क्षेत्र की 25 से अधिक आरडब्ल्यूए को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के माध्यम से सहयोग दिलाया गया। कई समितियों को खेल सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए, जिससे सामाजिक और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिला। इस पहल ने मोहल्ला स्तर पर सक्रिय भागीदारी का नया वातावरण तैयार किया।
- उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों का हुआ सम्मान
सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 से अधिक सक्रिय आरडब्ल्यूए को सम्मानित किया गया। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समितियों को मंच देकर अन्य संगठनों को भी प्रेरित किया गया।
- ‘द माइंड मैराथन क्विज़’ से युवाओं को मिला मंच
युवाओं और विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए “द माइंड मैराथन क्विज़” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया और ज्ञान आधारित प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बने।
- 150 से अधिक हाउसिंग सोसायटियों और व्यापार मंडलों से सीधा संवाद
डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर की 150 से अधिक हाउसिंग सोसायटियों, हाईराइज आवासीय समितियों, आरडब्ल्यूए और बाजार व्यापार मंडलों के साथ नियमित संवाद स्थापित किया। इससे क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में तेजी आई और विकास कार्यों की निगरानी भी अधिक प्रभावी हुई।
- जनभागीदारी बना सरोजनीनगर के विकास का नया मॉडल
डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि विकास तभी स्थायी और प्रभावी होता है जब उसमें आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसी सोच के साथ आरडब्ल्यूए, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों को विकास प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाया गया है। यही कारण है कि सरोजनीनगर में जनसहभागिता आधारित विकास मॉडल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणा बनता जा रहा है।
