Tripura Bypolls: धर्मानगर विधानसभा सीट पर नौ बजे तक त्रिपुरा में 15 % से अधिक मतदान, जानिए कहा कितनी वोटिंग

# ## National

अगरतला। उत्तरी त्रिपुरा जिले के धर्मानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उपचुनाव में कुल 46,142 मतदाता छह उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। इस उपचुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। महिला मतदाताओं की संख्या 23,758 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 22,348 है। निर्वाचन अधिकारी देबजानी चौधरी ने कहा, ”सभी 55 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े नजर आए।” उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम और वीवीपैट के अलावा सभी मतदान केंद्र में वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा, ”स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसा-मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आठ से 10 अप्रैल के बीच चक्रवात की आशंका को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त शेड बनाए गए हैं।” पिछले साल दिसंबर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

उपचुनाव के लिए मतदान जारी

उपचुनाव में कुल 46,142 मतदाता छह उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे। इस उपचुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। महिला मतदाताओं की संख्या 23,758 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 22,348 है। निर्वाचन अधिकारी देबजानी चौधरी ने कहा, ”सभी 55 मतदान केंद्रों पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारों में खड़े नजर आए।” उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ईवीएम और वीवीपैट के अलावा सभी मतदान केंद्र में वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा, ”स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसा-मुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आठ से 10 अप्रैल के बीच चक्रवात की आशंका को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त शेड बनाए गए हैं।” पिछले साल दिसंबर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन के बाद उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

पहले दो घंटों में 15.63 प्रतिशत मतदान 

त्रिपुरा के धर्मानगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बृहस्पतिवार को मतदान के शुरुआती दो घंटों में कुल मतदाताओं में से 15 प्रतिशत से अधिक ने मतदान किया। उत्तरी त्रिपुरा के इस निर्वाचन क्षेत्र के 46,000 से कुछ अधिक मतदाता उपचुनाव में छह उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करेंगे, जो पिछले साल दिसंबर में विधानसभा अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नेता बिस्वा बंधु सेन के निधन के कारण आवश्यक हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजे तक 15.63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा।

धर्मानगर विधानसभा सीट उपचुनाव 

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने लोगों से उपचुनाव में रिकॉर्ड संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने ‘फेसबुक’ पर लिखा, ”युवाओं और महिला मतदाताओं की सहज भागीदारी से लोकतंत्र के इस त्योहार में रंग भरेगा।” भाजपा उम्मीदवार जे. चक्रवर्ती ने कहा कि अब तक मतदान शांतिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा, ”कई मतदान केंद्रों पर विपक्षी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस अपनी कमजोर संगठनात्मक क्षमता के कारण अपने चुनाव प्रतिनिधियों को तैनात नहीं कर सके।

हमें उम्मीद है कि इस बार हम रिकॉर्ड अंतर से यह सीट जीतेंगे।” कांग्रेस की उम्मीदवार चयन भट्टाचार्य ने दावा किया कि उनकी पार्टी के मतदान एजेंट को शुरू में दो बूथ में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा, ”हालांकि, मतदान अधिकारियों के हस्तक्षेप से उन्हें बूथ में प्रवेश करने में मदद मिली। धर्मानगर में कुल मिलाकर स्थिति शांतिपूर्ण है।