काशी रेलवे ट्रैक पर मिली AK-47 राइफल: मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, CRPF की होने की पुष्टि

# ## Varanasi Zone

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सोमवार को जैतपुरा थाना क्षेत्र के कैंट-काशी रेलवे मार्ग पर सरैया इलाके में रेलवे ट्रैक के किनारे एके-47 राइफल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। एक युवक ने रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी संदिग्ध वस्तु को देखा और तुरंत जैतपुरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (काशी जोन) गौरव बंसवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को भी सूचना दी और आसपास के लोगों से घंटों पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह पता चला कि यह हथियार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान का है।