उर्वरक कालाबाजारी पर सख्ती: कृषि विभाग ने गड़बड़ी पर किए 17 लाइसेंस निरस्त, लक्ष्य से ज्यादा नमूने, छह पर दर्ज कराई रिपोर्ट

# ## UP

 जिले में कृषि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभियान चलाकर लक्ष्य से अधिक उर्वरक और कीटनाशक के सैंपल लिए। मिलावटी, नकली, ओवररेटिंग और टैगिंग पर कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा। इसका किसानों को लाभ मिला। अपर जिला कृषि अधिकारी हर्षित त्रिपाठी ने बताया कि पूरे वर्ष उर्वरक बिक्री पर ज्यादा फोकस रहा। लक्ष्य 149 सैंपल के सापेक्ष छापेमारी करके 151 उर्वक के सैंपल लिए।

193 कीटनाशक सैंपल के सापेक्ष 223 सैंपल लिए और गड़बड़ी पर 17 लाइसेंस निरस्त करके छह विक्रेताओं पर एफआईआर कराई। कार्रवाई से काफी सुधार आया। वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति अच्छी रही। खासकर सरकारी योजनाओं से खेती का रकबा बढ़ा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 क्लोज करके नये वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत कर दी।

रबी का आच्छादन लक्ष्य 1,01,639 हेक्टेयर था और 1,01,647 हेक्टेयर पूर्ति की है। इसी तरह खरीफ में आच्छादन 40,399 हेक्टेयर लक्ष्य के सापेक्ष 44,778 हेक्टेयर पूर्ति की है। किसानों को कुल 36,562 केसीसी बनाकर लाभान्वित किया है। पूरे वर्ष खरीफ में यूरिया 32,038 एमटी, डीएपी 6,329 एमटी, एनपीके 1,299 एमटी और रबी में यूरिया 32,460 एमटी, डीएपी 11,040 एमटी, एनपीके 4,220 एमटी वितरित की है।