अयोध्या में इस बार राम नवमी का मेला बनेगा यादगारः राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे और चैत्र नवमी पर भव्य तैयारी, CM योगी की सख्त गाइडलाइंस पर तेज काम

# ## UP

इस बार चैत्र राम नवमी मेले में पहले के वर्षों से ज्यादा व्यवस्था किए जाने का प्रयास है। इस साल चैत्र राम नवमी पर दो महत्वपूर्ण पर्व हैं। इसके कारण कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक सक्रियता बढ़ गई है। तैयारी से जुड़े विभागों को पत्र जारी कर दिया गया।

इस बार चैत्र राम नवमी पर्व कुछ खास है। पहला तो नवरात्रि का पर्व है। नवसंवत्सर शुरू हो रहा है। नवसंवत्सर पर विशिष्ट आयोजन होते हैं। इस बार नवसंवत्सर के पहले दिन 19 मार्च को ही राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके साथ ही चैत्र राम नवमी मेले का शुभारंभ भी हो जाएगा। चैत्र राम नवमी मतलब राम लला का जन्म दिन। ऐसे में अयोध्या में देश विदेश से राम भक्तों की भीड पहले से ज्यादा हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पहुंच इसको रेखांकित भी किया। अब प्रशासन सीएम की नई गाइड लाइन पर काम कर रहा है। संबंधित विभागों को पत्र जारी करने के बाद मानीटरिंग शुरू की गई है। मेले तक गर्मी शुरू हो जाएगी। ऐसे में भीड़ को सहेजने, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, खानपान, पार्किंग की शुद्धता प्रशासन के लिए अहम् मुद्दा है। इस पर खासतौर से फोकस किया जा रहा है।

राष्ट्रपति के स्वागत के साथ उनके कार्यक्रम को लेकर पुख्ता तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में आने वाले सन्तों के साथ वीआईपी के आगमन, ठहरने की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

परिसर में खास व्यवस्था का निर्देश मुख्यमंत्री ने अपनी बैठक में दिया। अब इस पर भी अमल शुरू हो रहा है। चाहे वह साफ सफाई हो या फिर सजावट। जांच एजेंसियों सक्रिय कर दी गई। श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पर है। प्रशासन के अफसरों का कहना है कि मुख्यमंत्री की बैठक के बाद नए बिंदुओं पर काम तेज कर दिया गया है। सुरक्षा के साथ नागरिक सुविधाओं को लेकर सतत समीक्षा की जा रही है।