खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Lucknow
  • खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

लखनऊ। खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर व्यापारियों में गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि विभाग के कुछ अधिकारी निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय चुनिंदा व्यापारियों पर दबाव बनाकर अनुचित वसूली का प्रयास कर रहे हैं। निरीक्षण के नाम पर अनावश्यक कमियां बताकर सैंपल भरने और कार्रवाई की धमकी दिए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे व्यापारी वर्ग में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस मामले पर कड़ा विरोध जताते हुए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी पांडे ने कहा कि ईमानदार व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि जांच प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और नियमसम्मत बनाया जाए तथा आरोपित अधिकारियों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों का विश्वास कायम रह सके और स्वस्थ व्यापारिक वातावरण बना रहे।