संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने हर्षोल्लास के साथ जीत की खुशियां मानाई

Lucknow

(www.arya-tv.com)दैनिक जागरण द्वारा आयोजित देवदीप उत्सव प्रतियोगिता में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल को प्रथम स्थान प्राप्त होने की खुशी में लखनऊ गोमती नगर के व्यापारियों ने मिठाई बाटी एक दूसरे को जीत की बधाई देते हुए स्वागत सम्मान किया इस मौके पर संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे,राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप साहू, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडे,राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव हरिओम दुबे, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पारुल मोहन त्रिपाठी, प्रदेश सचिव मनु वैश्य, लखनऊ जिला प्रभारी प्रवीण मणि त्रिपाठी विधानसभा अध्यक्ष पी वाई अभिषेक,आकाश गुप्ता, दिव्यांशी श्रीवास्तव, लवकुश,गौतम बिंदु, आमिर सिद्दीकी,नीतू बाजपेई आदि उपस्थि रहे। गीता गुप्ता ने कहा यह प्रतियोगिता प्रदेश स्तर के संगठनों की थी जिसमें संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ इस उपलक्ष में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल संगठन के पदाधिकारियो व समाज में अच्छे कार्य कर रहे लोगों का 14 नवम्बर गोमती नगर लखनऊ में सम्मान समारोह कर रहा है वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने सभी को बधाई 8देते हुए कहा जो भी पदाधिकारी संगठन के साथ कंधे में कंधा मिलाकर काम करेगा उसका सम्मान उत्तरोत्तर होता रहेगा।