जोन 8 में प्रतिबंधित पॉलीथिन व गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 1 लाख 80 हजार जुर्माना वसूला गया

Lucknow
  • जोन 8 में प्रतिबंधित पॉलीथिन व गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 1 लाख 80 हजार जुर्माना वसूला गया

लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के आदेश पर कार्रवाई करते हुए 10 अक्टूबर 2025 को जोन-8 में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विक्रय एवं गंदगी फैलाने के विरुद्ध विरुद्ध सघन अभियान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुमित मिश्रा एवं श्रीमती आकांक्षा गोस्वामी के नेतृत्व में ETF सहित 296 की टीम के साथ चलाया गया। यह अभियान स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने मुख्य बंगला बाजार में विकास दीप गुप्ता, दिनेश कुमार तथा राकेश गुप्ता को प्रतिबंधित पॉलीथिन का विक्रय करते हुए पकड़ा। नियमों के उल्लंघन पर उनके विरुद्ध क्रमशः 10000, 20000 तथा 40000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

इसी क्रम में सेक्टर 12 वृंदावन में भी सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने निरीक्षण किया। यहां प्रतिबंधित पॉलीथिन के विक्रय पर 110000 का जुर्माना लकी गुप्ता पर लगाया गया।

अभियान के दौरान कुल 40 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई तथा कुल 1 लाख 80 हजार का शमन शुल्क वसूल किया गया। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि शहर में स्वच्छता व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को सशक्त रूप से लागू किया जा सके। नगर निगम लखनऊ द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग या विक्रय न करें और अपने आस-पास की सफाई बनाए रखें। नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।