मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के तहत सरोजिनी नगर दक्षिण प्रथम में चौपाल कार्यक्रम संपन्न

Lucknow
  • मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल के तहत सरोजिनी नगर दक्षिण प्रथम में चौपाल कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ। मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल अभियान के अंतर्गत आज सरोजिनी नगर दक्षिण प्रथम वार्ड में एक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह कार्यक्रम रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के समीप स्थित साहू परिसर में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिजा शंकर त्रिपाठी जी उपस्थित रहे। क्षेत्र की सभासद गीता देवी गुप्ता ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किए गए 11 वर्षों के कार्य आमजन तक पहुंचाने हेतु ऐसे चौपाल कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम का संचालन और संयोजन सेक्टर संयोजक अजीत गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव सोशल, मंडल महामंत्री सतगुरु, मीडिया प्रभारी जीतू, महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष प्रेमा, बूथ अध्यक्ष सतीश सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया।