(www.arya.tv.com) लखनऊ स्थित बंथरा नगर पंचायत में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी आयोजन किया गया। जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में संगोष्ठी आदि कार्यक्रम संचालित हैं। इसी क्रम में सरोजनी नगर बंथरा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बंथरा नगर पंचायत में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर प्रियंका मौर्या, रंजीत रावत, सरोजनी नगर मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत, रामवती महिला शक्ति समिति की अध्यक्ष संध्या रावत, सभासद आशीष गौतम, सभासद हुकुम सिंह, एडवोकेट महेंद्र,संदीप रावत,अनुराग चौधरी उपस्थित रहें। नगर पंचायत अध्यक्ष रामावती रावत द्वारा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रीना चौधरी का स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम की विशेषता रही कि इसमें दर्शकों के रूप में केवल महिलाओं को ही आमंत्रित किया गया था। नगर पंचायत बंथरा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलायें जोश और उत्साह के साथ कार्यक्रम का हिस्सा बनी, और साथ ही महिलाओं को नगर पंचायत अध्यक्ष रामवती रावत द्वारा उपहार दिए गए।

इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रीना चौधरी ने जनता को संबोधित करते हुआ कहा कि पुण्यश्लोक, राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जन्म त्रिशताब्दी के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन गौरवपूर्ण है। रीना चौधरी ने आगे कहा अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को प्रेरणाजन्य और “माँ दुर्गा सी संहार शक्ति, ब्रह्मवादिनी लोपामुद्रा सम वेद मर्मज्ञता, माँ सीता सी मर्यादा, शबरी सी तप और मां यशोदा सम वात्सल्य आदि भारतीय नारीत्व के सम्माननीय, अनुकरणीय गुण हैं! देवी अहिल्याबाई होल्कर इन दिव्य परंपराओं की अग्निशिखा थीं, उनकी मर्यादा, उनके श्रद्धा के विस्तार ने उन्हें राजमाता से भी आगे बढ़कर ‘देवी अहिल्या’ बनाया!”
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए रंजीत रावत ने कहा की तेजस्विनी मातृशक्ति ने अपार उपस्थिति से कार्यक्रम के गौरव और गरिमा को विभूषित किया, मैं पुनः आप सभी का आभारी हूँ, आपके इस स्नेह, सहयोग और समर्थन के सम्मुख नतमस्तक हूँ!!”

 
 
	 
						 
						