नवयुग कन्या महाविद्यालय लखनऊ की पर्यावरण पुनर्स्थापन समिति एवं अहिल्याबाई होलकर संस्कृति क्लब (सांस्कृतिक क्लब) के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता बढ़ाना और जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को कम करना रहा।
अभियान का शुभारंभ प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत पाम , कोचिया सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे महाविद्यालय परिसर में रोपे गए। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सकता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक हरित धरोहर छोड़ने का माध्यम है। इस प्रयास द्वारा युवाओं से प्रकृति संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरणीय चुनौतियों, सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) और वृक्षों की देखभाल के महत्व के विषय में छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया।
पर्यावरण पुनर्स्थापन समिति और अहिल्याबाई होलकर संस्कृति क्लब ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया है, ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सम्मानित शिक्षिकाएं एवं पर्यावरण समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहें।