आगामी सत्र में 97 परिसर कार्यकारिणी एवं 25500 नए सदस्य बनायेगा अभाविप लखनऊ दक्षिण जिला

Lucknow
  • आगामी सत्र में 97 परिसर कार्यकारिणी एवं 25500 नए सदस्य बनायेगा अभाविप लखनऊ दक्षिण जिला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखनऊ दक्षिण जिला समीक्षा योजना बैठक आर्यकुल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2024- 25 की समीक्षा एवं आगामी सत्र 2025-26 हेतु योजना बनाई गई। बैठक का शुभारंभ अखिल भारतीय थिंक इंडिया कार्य प्रमुख सुमित पांडेय, विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, जिला प्रमुख डॉक्टर अमित गुप्ता, जिला संयोजक अविजित झा एवं जिला संगठन मंत्री सत्यम दूबे ने माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि कर किया।

जिला संयोजक अविजित झा ने बताया कि सत्र 2025-26 में अभाविप लखनऊ दक्षिण जिले द्वारा सदस्यता अभियान में 25500 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा जाएगा साथ ही 97 परिसर इकाइयों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में पिछले सत्र में संगठन द्वारा की गई गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं आगामी सत्र में जिला छात्रा सम्मेलन, नगर सम्मेलन, नशा मुक्ति अभियान, वृक्ष मित्र अभियान, मिशन साहसी, मिनी मैराथन, नूतन पुरातन कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विचार यात्रा जैसे कार्यक्रमों की योजना की गई। महानगर सहमंत्री अंशिका सिंह ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में आ रही तमाम समस्याओं के समाधान हेतु शैक्षिक परिसरों में विद्यार्थियों के बीच संपर्क अभियान के माध्यम से उनकी समस्याओं का संकलन कर संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान हेतु मांग पत्र अभाविप द्वारा सौंपा जाएगा।
बैठक में महानगर मीडिया कार्य प्रमुख डॉ. अजय शुक्ला, महानगर उपाध्यक्ष प्रोफेसर वीना राय महानगर एसएफडी कार्य प्रमुख प्रो. राजश्री शुक्ला, अमरप्रीत कौर, अमन दूबे, शांतुल शुक्ला, ब्रजेश कुमार मिश्रा,आराध्य द्विवेदी, आर्यन तोमर, योगेश तिवारी, अनुराग यादव, अर्पण कुशवाहा, आश्रय द्विवेदी, लखनऊ वार्ष्णेय,शिल्पा कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।