सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल : भाजपा स्थापना दिवस से पूर्व शुरू किया पार्टी ध्वज वितरण अभियान

Lucknow

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना 45वां स्थापना दिवस मनाएगी। पार्टी के स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नयी मुहिम शुरू की है। शुक्रवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आशियाना स्थित आवास पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को पार्टी ध्वज प्रदान किये गए। ये सभी इको फ्रेंडली झंडे विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरोजनी नगर में स्थापित तारा शक्ति केन्द्रों पर बनवाये गए हैं।

इस अवसर पर विधायक ने बताया सरोजनीनगर के तारा शक्ति केन्द्रों से जुडी मातृशक्ति का यह दृढ़ संकल्प है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पूर्व 2 लाख से अधिक भाजपा ध्वज तैयार कर, उन्हें घर-घर पहुंचाया जाएगा, ताकि हर गली, हर द्वार, हर मन में भाजपा की विचारधारा लहराए।

इस दौरान भाजपा नेता शंकरी सिंह, दयाशंकर दुबे, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, के. एन. सिंह, लवकुश रावत, कमलेश सिंह मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्य, शिव बक्श सिंह, नवीन तिवारी, हिमांशु अंबेडकर,अमोद कुमार, संजीव अवस्थी, शिव शंकर विश्वकर्मा, मनोज रावत, रज्जन सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, श्री राम गुप्ता, कृपा शंकर शुक्ला, शिविता गोयल, नेहा सिंह, आनंद जोशी, पंकज त्रिपाठी, विनय दीक्षित, संजीव मिश्रा फंटन, मनीष शुक्ला व अन्य मौजूद रहे।