पहले कुछ ऐसे और अब कुछ ऐसी दिखती हैं ये अभिनेत्रियां

Fashion/ Entertainment

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस अपने लाइफस्टाइल और खूबसूरती को लेकर हमेशा कुछ ना कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। ऐसे एक्सपेरिमेंट उनके लिए कितना खतरनाक साबित होता है ये जानकर भी वे अंजान बनी रहती हैं। जानते हैं उन अभिनेत्रियां के बारे में जिनके चेहरे प्लास्टिक सर्जरी के बाद बिल्कुल बदल गए।

अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाओं में एक अनुष्का शर्मा ने अपने होठों की सर्जरी करवाई है। वक्त के साथ उनके लुक में काफी बदलाव आया है। शुरुआत में लिप सर्जरी को लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया गया था।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्होंने अपने होंठ और नाक की सर्जरी करवाई है। तस्वीर में आप ये अंतर साफ देख सकते हैं।
शिल्पा शेट्टी
90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की फिटनेस और खूबसूरती के लोग कायल हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि उन्होंने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। आपको बता दें कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई हुई है।
जाह्नवी कपूर
फिल्मों में कदम रखने से पहले ही जाह्नवी कपूर ने अपने लुक्स को बेहतर बनाने के लिए अपनी नाक और ठुड्डी की सर्जरी कराई थी।
आयशा टाकिया
अभिनेत्री आयशा टाकिया ने सलमान खान और शाहिद कपूर जैसे कलाकारों से साथ फिल्में कर चुकी हैं। आयशा टाकिया ने अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जनी करवाई है।