गोरखपुर-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल:6.20 घंटे का सफर मात्र 3.58 घंटे में पूरा किया

# ## National

(www.arya-tv.com)  देश की पहली स्वदेशी सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार को पहले ट्रायल रन पर गोरखपुर से लखनऊ पहुंची। गोरखपुर से सुबह 6:05 बजे चली वंदे भारत एक्सप्रेस को 10:20 बजे लखनऊ पहुंचना था। तय समय से 17 मिनट पहले 10:03 बजे ट्रेन लखनऊ पहुंच गई। इस तरह गोरखपुर से लखनऊ का सफर 3 घंटे 58 मिनट में पूरा हुआ।

इस रूट से अभी चल रही ट्रेन 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस इस दूसरी को तय करने में 6 घंटे 20 मिनट का समय लेती है। स्पीड ट्रायल के बाद रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल और किराया जारी करेगा।

शाम 7:15 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी
अभी तक के रूट के अनुसार, गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ होते हुए इसे चलाया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 6:05 बजे चली, ट्रेन बस्ती 6:58 बजे, अयोध्या 8:15 बजे बजे। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद लखनऊ सुबह 10:03 बजे पहुंची। इसके बाद लखनऊ से शाम 7:15 बजे चलेगी। रात 9:13 बजे अयोध्या, 10:30 बजे बस्ती, फिर रात 11:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

RPF के अतिरिक्त जवान तैनात
वंदे भारत एक्सप्रेस की सुरक्षा के लिए RPF के अतिरिक्त जवानों की तैनाती प्लेटफॉर्म पर की गई। वहीं रेलवे कंट्रोल रूम में एक वरिष्ठ अधिकारी को भी वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन के लिए तैनात किया जाएगा। हालांकि यह लखनऊ जंक्शन से चलेगी या गोमती नगर स्टेशन से, यह अभी तय नहीं हो पाया है।