50% सीटों पर निर्दलीय जीते:प्रयागराज में 2 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर सपा को मिली जीत

# ## Prayagraj Zone

(www.arya-tv.com)  प्रदेश में पहली बार ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है। सभी 17 नगर निगमों में भगवा लहराया है। बावजूद इसके प्रयागराज की 8 नगर पंचायतों में दो सीटों से ही भाजपा को संतोष करना पड़ा। यहां निर्दलीयों ने 4 सीटों पर, जबकि दो सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। बहुजन समाज पार्टी का सूपड़ा ही साफ हो गया है।

केवल सिरसा और फूलपुर में भाजपा की जीत

प्रयागराज की 8 नगर पंचायतों में से 4 पर जीत हासिल करने वाले निर्दलीयों ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी। नगर पंचायतों में सिर्फ सिरसा और फूलपुर में भाजपा जीत हासिल कर सकी है। फूलपुर में भाजपा के अमरनाथ ने बसपा के सैयद इलियास अहमद को हराकर जीत दर्ज की है। भाजपा ने यह सीट सपा से छीनी है। इससे पहले सपा की काजमीन यहां ने भाजपा के अमरनाथ को हो हराया था।

सिरसा नगर पंचायत में भी भजपा ने अपना परचम लहराया है। भाजपा के विपिन कुमार ने सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष रहे श्याम कृष्ण उर्फ पप्पू यादव को करीबी मुकाबले में पटखनी दी है। समाजवादी पार्टी ने फूलपुर और सिरसा सीट गंवाई है तो हंडिया और मऊआइमा सीटों पर जीत दर्ज की है। हंडिया में सपा की कुलसुम ने भाजपा के जवाहर जायसवाल को पराजित किया है। यह सीट भाजपा को गंवानी पड़ी है। मऊआइमा में सपा के मोहम्मद शोएब अंसारी ने भाजपा के मोहम्मद आलम को हराकर चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा किया है। इससे पहले शोएब को पत्नी अंजुम यहां सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष रहीं।

भारतगंज, गोपालगंज,शंकरगढ़ और कोरांव सीट से निर्दलीय जीते

प्रयागराज की 8 नगर पंचायतों में जिन 4 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है उनमें भारतगंज, गोपालगंज,शंकरगढ़ और कोरांव शामिल है। भारतगंज नगर पंचायत सीट से फरा बेगम ने सक्कदुन बानो को हराया है। फरा बेगम निर्दलीय थीं। पिछले चुनाव में भी यहां निर्दलीय उम्मीदवार जुबेर अहमद ने जीत दर्ज की थी।