ASP Transfer: यूपी में 44 एएसपी के ट्रांसफर, जानिए किसे-कहां मिली नई पोस्टिंग

# ## UP

यूपी की कानून-व्यवस्था को चाक चौबंद रखने को लेकर योगी सरकार ने रविवार देर रात एएसपी स्तर के 44 प्रांतीय पुलिस अधिकारियों (पीपीएस) का ट्रांसफर कर दिया। इसके अलावा कई प्रशासनिक अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर मनोज कुमार गुप्ता को पीटीसी सीतापुर, चित्रकूट में तैनात अरविंद कुमार वर्मा द्वितीय को हमीरपुर, सुल्तानपुर में तैनात एएसपी अखंड प्रताप सिंह को 32वीं वाहिनी पीएसी झांसी का उप सेनानायक बनाया गया है।

इसी तरह वूमेन पॉवर लाइन लखनऊ से एएसपी हितेंद्र कृष्ण को सीआईडी मुख्यालय, श्रावस्ती से एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम को विधि प्रकोष्ठ पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, सीतापुर पीटीसी से चंद्रकेश सिंह को श्रावस्ती, मथुरा एएसपी यातायात को इटावा 28वीं वाहिनी पीएसी का उप सेनानायक, मुरादाबाद से राजेश कुमार तिवारी को एएसपी यातायात मथुरा, सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ से अभय कुमार मिश्र को एडीसीपी गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर से एसएन वैभव पांडेय को सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ, सीआईडी सेक्टर बरेली से उमेश कुमार यादव को सीआईडी सेक्टर प्रयागराज, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ के उप सेनानायक रफीक अहमद को सीआईडी सेक्टर गोरखपुर, एडीसीपी गाजियाबाद सलोनी अग्रवाल को पीएसी 44वीं वाहिनी मेरठ का उप सेनानायक के पद पर भेजा गया है।

साथ ही अलीगढ़ से वरुण कुमार सिंह को एडीसीपी गाजियाबाद, एसीपी से प्रमोट स्वतंत्र कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर में ही एडीसीपी, कानपुर देहात से संजय वर्मा को एएसपी साउथ बलिया, मेरठ में तैनात एएसपी नवीना शुक्ला को एएनटीएफ ऑपरेशन लखनऊ, संतोष कुमार सिंह को मेरठ से एएसपी क्राइम इटावा, शाहजहांपुर से निष्ठा उपाध्याय को सीआईडी सेक्टर बरेली, मुजफ्फरनगर से रामआशीष यादव को एडीसीपी लखनऊ, धर्मेंद्र कुमार यादव प्रथम को बाराबंकी पीएसी से 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर में तैनात सहायक उप सेनानानयक तनु उपाध्याय को उप सेनानायक, सहायक सेनानानयक प्रयागराज 42वीं वाहिनी पीएसी उदय प्रताप सिंह प्रथम को वहीं पर उप सेनानायक बनाया गया है।

वहीं, एसीओ सेक्टर मेरठ इरफान नासिर खान को पीटीएस सुल्तानपुर, सीआईडी मुख्यालय लखनऊ से माेनिका यादव को यूपीपीसीएल मध्यांचल लखनऊ, ईओडब्ल्यू सेक्टर मेरठ समीक्षा यादव को उप सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, अभिसूचना मेरठ वंदना शर्मा को ईओडब्ल्यू मुख्यालय और डीएसपी से प्रमोट ओजस्वी चावला को स्टॉफ आफिसर एडीजी जोन आगरा, अभिनव यादव प्रथम को 02वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर से उप सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़, 03वीं वाहिनी एसएसएफ प्रयागराज के सहायक सेनानायक के पद से प्रमोट प्रेम प्रकाश यादव को उप सेनानायक, एसटीएफ में तैनात डीएसपी से प्रमोट अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव और दीपक कुमार सिंह प्रथम को एएसपी एसटीएफ, पीटीएस सुल्तानपुर से देवेंद्र सिंह प्रथम को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर का उप सेनानायक, सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ से अशोक कुमार वर्मा द्वितीय को सीआईडी सेक्टर आफिसर कानपुर, चंदौली से स्नेहा तिवारी को एडीसीपी कानपुरनगर, मेरठ से अभिषेक तिवारी को एएसपी ग्रामीण मैनपुर और एएसपी राघवेंद्र कुमार मिश्र को उप सेनानायक 06वीं वाहिनी पीएसी मेरठ बनाया गया है। इसके अलावा सीआईडी लखनऊ से प्रयागराज कमिश्नरेट के पद पर भेजे गए एएसपी चिरंजीव मुखर्जी का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है