3 बड़े एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ​है सचिन वाजे, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ​किया ये खुलासा

Education

(www.arya-tv.com) उद्योगपति मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के बाहर 25 फरवरी को विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी कार मिली थी। उसके बाद आतंकी एंगल से इस पूरे मामले की जांच की गई। लेकिन मुंबई पुलिस ने इसमें आतंकी एंगल होने से इनकार कर दिया।

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में यह जांच एनआईए को सौंपी गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे काे 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

यह पहला मामला नहीं है जब मुंबई पुलिस सुर्खियां बटोर रही है। इससे पहले भी कभी सबसे जल्दी केस सुलझाने के नाम पर तो कभी एनकाउंटर के नाम पर मुंबई पुलिस सुर्खियों में रही है। आज हम आपको मुंबई के ऐसे ही 3 एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं।

दया नायक ने अब तक 83 से ज्यादा एनकाउंटर और 300 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनपर साल 2002 में बेनामी संपत्ति का आरोप भी लगाया गया था। किंतु एनसीबी ने जांच के बाद उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था।

वहीं साल 2002 में पत्रकार केतन तिरोडकर ने दया अंडरवर्ल्ड के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया है। उन्होंने दया के खिलाफ कोर्ट में याचिका भी दायर की थी। जिसके बाद महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम (मकोका) के तहत इस पूरे मामले की जांच की गई। किंतु इस जांच में भी दया को निर्दोष करार दिया।