1500 बसों को जल्द ही नालाम किया जायेगाः दयाशंकर सिंह

Lucknow
  • कहा कि नई स्क्रेपिंग नीति से अर्थव्यवस्था को गति मिली है

लखनऊ । प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि माह सितम्बर 2022 से मार्च 2023 तक कुल 1500  पुरानी  बसे फ्लीट से नीलामी के लिये अलग की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की नई स्क्रेपिंग पॉलिसी के अन्तरर्गत 247 बसें 15 वर्ष या अधिक की थीं,को नीलाम हेतु फ्लीट से अलग किया जा चुका है। रविवार को जारी बयान में परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम द्वारा यह 15 वर्ष या अधिक की बसें भारत सरकार की नोडल संस्था द्वारा  रजिस्टर्ड संस्था के माध्यम से नीलाम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्क्रेपिंग सेंटर में नीलाम की जाने वाली बस प्राप्त होने के उपरांत सर्टिफिकेट आॅफ डिपाजिट मिलेगा, जिसको प्रस्तुत करने  पर परीवहन निगम या अन्य किसी राजकीय संस्था या अन्य वाहन स्वामियों जिसके वाहन नीलाम हो रहे हैं,को नई बस या वाहन क्रय करने पर रोड टैक्स में छूट मिलेगी।श्री सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस स्क्रेपिंग पॉलिसी से अर्थव्यवस्था को विकास की  गति मिलेगी। साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषण मुक्त होगा।