बजट की 10 बड़ी बातें, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या होगा महंगा

# ## Business National

(www.arya-tv.com) देश की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2023 आज पेश कर दिया है। जिसमें सरकार ने पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म कर दिया है। वहीं, वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में कटौती का सबसे बड़ा ऐलान किया है। आयकर छूट 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है। आइए जानते हैं बजट 2023 की 10 बड़ी बातें।

  1. मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस सस्ते होंगे। वहीं, सोना-चांदी और प्लेटिनम महंगा होगा।
  2. विदेश से आने वाली चांदी सस्ती होगी और सिगरेट महंगी होगी, ड्यूटी बढ़ाकर 16 परसेंट की गई।
  3. एलईडी टीवी और बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी तो वहीं, इंपोर्टेड दरवाजे और किचन चिमनी महंगा होगा।
  4. कुछ टीवी पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है। विदेशी खिलौने महंगे होंगे।
  5. इलेक्ट्रिक कारें, खिलौने और साइकिल सस्ती होंगी।
  6. हीट क्वायल पर कस्टम ड्यूटी घटाई।
  7. ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में 35 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20,700 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
  8. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 की शुरुआत की जाएगी।देश में 30 ‘स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे।
  9. महिला सम्मान बचत पत्र जारी किए जाएंगे जिनकी मियाद दो साल के लिए होगी और इनके तहत किसी महिला या बालिका के नाम से दो साल के लिए, दो लाख रुपये जमा करवाए जा सकेंगे।
  10. संस्थाओं के लिए कॉमन ID PAN होगा। MSME की जब्त की गई 95% राशि वापस की जाएगी। कोरोना महामारी में जब्त की गई राशि वापस की जाएगी।