हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 1400 अंकों की भारी गिरावट

Business

(www.arya-tv.com)सोमवार को कारोबार के पहले दिन शेयर बाजार पर एक बार फिर कोरोना का असर दिख रहा है। आज सेंसेक्स 891.22 अंक और निफ्टी 311.25 पॉइंट नीचे खुला। शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 1400 अंकों से ज्यादा नीचे चला गया। बैंकिंग सेक्टर में 4% से ज्यादा की गिरावट है।

इससे पहले शुक्रवार को बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 28.35 पॉइंट चढ़कर 48,832.03 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 36.40 अंक ऊपर 14,617.85 पर बंद हुआ था।

देश में कोरोना के 19.23 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 2 लाख 74 हजार 944 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बीच, 1 लाख 43 हजार 701 लोग रिकवर हुए, जबकि 1620 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

इन बैंक के शेयर 5% से ज्यादा नीचे लुढ़के

बैंक LTD चेंज (%)
ऐक्सिस बैंक 634.60 5.19%
DCB बैंक 86.25 5.84%
RBL बैंक 176.35 6.07%
IDFC फर्स्ट बैंक 50.25 6.25%
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक 1007.30 6.51%

एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 301 पॉइंट ऊपर 29,310 पर करोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 42 अंक की बढ़त के साथ 3,468 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 13 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 3,212 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 15 पॉइंट ऊपर 7,341 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 27 पॉइंट ऊपर 29,710 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.48% की बढ़त के साथ 164.68 अंक ऊपर 34,200.70 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.10% की बढ़त के साथ 13.58 अंक ऊपर 14,052.30 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 15.05 पॉइंट ऊपर 4,185.47 पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।