विशाखापट्टनम कांड: फैक्टरी में गैस रिसाव, 8 की मौत

# ## National

आर्य टीवी डेस्क। विशाखापट्टनम में गैस रिसाव से गुरुवार को 8 लोगों की मौत हो गई है। पॉलीमर कंपनी में ये हादसा हुआ है। यहां प्लास्टिक बनाई जाती है। जहाँ गैस लीक होने से ये हादसा हुआ है

मौके पर पुलिस व बचाव दल पहुंच है। 20 लोगों की हालत गंभीर है। गैस रिसाव से 5000 से ज्यादा लोग बीमार हैं। नौसेना और दमकल की गाड़ियां बचाव में जुटी हुई हैं।

पेड़ पौधे झुलस गए हैं। आस पास के गांव को प्रशासन ने खाली करवाया है। करीब 2:30 बजे इसकी सूचना मिली थी। नौसेना और दमकल की गाड़ियां बचाव कार्य में जुटी हैं।

सड़क पर लोग बेहोश होकर गिरे पड़े हैं। करीब 170 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी प्रभावित लोगों से मिलने जाएंगे।

36 साल पहले भोपाल गैस त्रासदी हुई थी। इसमे 15 हज़ार से  ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।