वायरस की रफतार और हुई तेज, मेरठ सहित आसपास 124 मिले नए मामले, एक की हुई मौत

Health /Sanitation Meerut Zone UP

मेरठ।(www.arya-tv.com) कोरोना वायरय अपने जड़े तेजी से फैलाता जा रहां है मेरठ और आसपास के जिलों में कोरोना का कहर जारी है। बुधवार को जहां एक की मौत हो गई वहीं 124 नए केस सामने आए। मेरठ केसीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि 40 नए केस मिलने से यहां कुल संख्या 1301 हो गई है। अब तक कोरोना से 72 लोगों की मौत हो चुकी है। 854 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और जिले में 375 एक्टिव केस हैं। बुलंदशहर में एक कोरोना पीडि़त की मौत होने से मौत का आंकड़ा 24 हो गया है।

https://arya-tv.com/wp-admin/post.php?post=35384&action=edit

23 नए केस मिलने से संख्या 824 हो गई। सहारनपुर में 33 नए केस मिलने से संख्या 494 पहुंच गई। बिजनौर में 13 नए केस मिलने से संख्या 370 हो गई। बागपत में आज 10 नए मिलने से संख्या 413 हो गई। शामली में पांच नए केस मिलने से संख्या 171 तक पहुंच गई। मुजफ्फरनगर में एक नया केस मिलने से संख्या 374 हो गई।  रोहटा के पूठखास गांव की एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के स्वजनों को होम क्‍वारंटाइन कर गुरुवार को सैंपलिंग की बात कही। वहीं, पुलिस ने महिला के घर के ढाई सौ मीटर के दायरे को सील कर दिया।

https://arya-tv.com/wp-admin/post.php?post=35380&action=edit

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि महिला को मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज भेज दिया। एनएएस कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से मास्क बैंक की स्थापना की गई है। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव राजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, प्राचार्य वीपी राकेश ने इसका उद्घाटन किया।

https://arya-tv.com/wp-admin/post.php?post=35375&action=edit

पंकज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेविकाओं आरती, लक्ष्मी, श्वेता अपने घर पर ये मास्क बनाए हैं, इन्हें निश्शुल्क बांटा जाएगा। डा. संजीव महाजन, मोनी वर्मा, अर्चना, सुमन चौहान, सीता शर्मा, कार्यालय अधीक्षक अभिषेक भाटिया, संजय शर्मा उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज में 83 कोरोना मरीज भर्ती हैं, जहां 11 को आइसीयू में रखना पड़ा है। दो मरीज वेंटिलेटर पर हैं। मेरठ की एक महिला 12 दिन से वेंटिलेटर पर है, जिसकी हालत और गंभीर होती जा रही है।