लाल किताब के ये उपाय अपनाकर हासिल करें कामयाबी

Fashion/ Entertainment

ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में लाल किताब के उपाय बेहद कारगर होते हैं। यह किताब अपने उपाय के लिए ही जानी जाती है। साल 2020 में आप लाल किताब के उपाय से अपने नए साल को बेमिसाल बना सकते हैं। यहां राशि अनुसार आपके लिए उपाय बताए जा रहे हैं..

मेष राशि के लिए लाल किताब के उपाय
अपने क्रोध को शांत रखें।
मंगल के दिन लाल वस्त्र धारण करें।
रुमाल गिफ्ट में कभी न लें और न ही दें।

वृष राशि के लिए लाल किताब के उपाय
प्रत्येक शुक्रवार को छोटी कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं।
बेडरूम में धार्मिक पुस्तकें न रखें।
घर में रखे सोने को नहीं बेचें।

मिथुन राशि के लिए लाल किताब के उपाय
घर से बाहर निकलते समय मीठी चीज का सेवन करें।
बुधवार के दिन मां समान महिला को हरी चूड़ियां भेंट करें।
समाज में नेक कार्य करें।

कर्क राशि के लिए लाल किताब के उपाय
अपने रिश्तेदारों से बैर का भाव न रखें।
अपनी रणनीति का भेद न खोलें।
मछलियों को आंटा डालें।

सिंह राशि के लिए लाल किताब के उपाय
पिताजी का सदैव सम्मान करें।
घर के दक्षिण दिशा में गुलाब का पौधा लगाएं।
सुबह चिढ़ियों को दाना डालें।

कन्या राशि के लिए लाल किताब के उपाय
बहन या मां समान महिला को हरी साड़ी दान करें।
बुधवार के दिन हरे कपड़े पहनें।
नहाने से पहले पानी में गुलाब जल की कुछ बूंदे डालें।

तुला राशि के लिए लाल किताब के उपाय
शुक्रवार के दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें।
महिलाओं का सम्मान करें।
किसी के साथ विश्वासघात न करें।

वृश्चिक राशि के लिए लाल किताब के उपाय
असहाय भिखारियों को मीठे चावल खिलाएं।
आवारा कुत्तों को भोजन कराएं।
मन में किसी के प्रति घृणा न रखें।

धनु राशि के लिए लाल किताब के उपाय
अपने ज्ञान का अहंकार न करें।
बुजर्गों का सम्मान और उनकी सेवा करें।
मन में किसी तरह का पशोपेश न रखें।

मकर राशि के लिए लाल किताब के उपाय
आलस्य का त्याग करें।
शनिवार के दिन शनि से जुड़ी चीजों को न खरीदें।
अपने ऊपर सदैव विश्वास रखें।

कुंभ राशि के लिए लाल किताब के उपाय
किसी से कटु शब्द न कहें।
अधीनस्थ कर्मचारियों से प्रेमपूर्ण व्यवहार करें।
सप्ताह में एक बार कौवों को खाना खिलाएं।

मीन राशि के लिए लाल किताब के उपाय
विपरीत परिस्थितियों में धैर्य को संभालें।
अपने गुरुजनों का सम्मान करें।
अच्छे कार्य के लिए सदैव तत्पर रहें।