योग दिवस: राहुल की खाट के बाद लुट गई बीजेपी की चटाई

National UP

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘खाट सभा’ में खटिया लूटने की घटना का लोग खूब चटकारा ले रहे थे। अब योगा दिवस पर हरियाणा के रोहतक में चटाइयों की लूट मच गई।

दरअसल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोहतक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने योग किया। इसके बाद जैसे ही उनका कार्यक्रम खत्म हुआ वैसे ही मैदान में बिछी मैट उठाकर लोग भागने लगे। इतना ही नहीं चटाई लूटने के चक्कर में लोग के झगड़े पर भी उतर आए।

आपको बता दें कि शुक्रवार 21 जून को पूरे विश्व में 5वीं बार योग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत 21 जून 2015 में हुई थी।देश के कोने कोने में कार्यक्रम को रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के रांची में हैं तो हरियाणा के रोहतक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हजारों लोगों के साथ योग किया।