दुनियाभर में मना योग का जश्न: जान लें कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

Health /Sanitation International National

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पांचवां साल भी चर्चित रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची में करीब 40,000 लोगों के साथ विभिन्न आसन किए। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने रोहतक में 21 हजार लोगों के साथ योग किया।

भारत ही नहीं विश्व के कई देशों में 21 जून को योग दिवस मनाया गया। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘क्लाइमेट एक्शन है’।

21 जून की शुरुआत
आपको बता दें कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा भारत के लिए एक महान क्षण था, क्योंकि यूएन ने प्रस्ताव आने के मात्र तीन माह के भीतर इसके आयोजन का ऐलान कर दिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का दुनिया के लगभग सभी देशों ने समर्थन किया और दुनिया के 170 से ज्यादा देशों के लोग 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाते हैं और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लेते हैं।

योग का इतिहास
आपको बता दें कि योगा शब्द संस्कृति के यूथ से लिया गया है।जिसका अर्थ है यूनाइट। महर्षि पतंजलि ने 5 हजार साल पहले इसकी उत्पत्ति की थी। इसे 21 जून को इसलिए मनाया गया क्योंकि यह सबसे लंबा दिन होता है।

पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
21 जून, 2015 को पहला अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में 35 हजार से अधिक लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्‍ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे। इस समारोह ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाए। पहला सबसे बड़ी योग क्लास 35,985 लोगों के साथ और दूसरा 84 देशों के लोगों ने इस आयोजन में एक साथ भाग लिया।