ग्राइंडर मशीन से की 3 बच्चों और पत्नी की हत्या, फिर कहा…

National

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक पिता हैवान बन गया। उसे अपने 2 महीने के बच्चे पर भी दया नहीं आई। हैवान पिता ने ग्राइंडर मशीन से अपने दो बच्चों और पत्नी की हत्या की। इसके बाद 5 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी। दिल दहलाने वाली इस घटना के सामने आने के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।

पुलिस ने आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली के महरौली इलाके के वार्ड 2 की यह घटना है। हत्या करने वाले शख्स ने एक नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कबूला कि उसने चारों लोगों की हत्या की है।

दरअसल आरोपी उपेंद्र शुक्ला पेशे से टीचर हैं। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी की उम्र 7 वर्ष, लड़के की उम्र 5 साल और सबसे छोटी लड़की की उम्र 2 महीने है। उपेंद्र ने शुक्रवार देर रात 1 से 1.30 बजे के बीच सभी की हत्या कर दी। पूछताछ में उपेंद्र ने बताया कि वह डिप्रेशन में था।

उपेंद्र के साथ उसी घर में उसकी मां भी रहती है। सुबह मां ने देखा कि उपेंद्र दरवाजा नहीं खोल रहा है तो उसने पड़ोसी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई और दरवाजा खोला गया तो मामला सामने आया।