आयुष्मान योग में कल्याणकारी रहेगा चंद्रमा, जानिए क्या कहते हैं ये सितारे

Bareilly Zone UP

(www.arya-tv.com) बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा और मंगल की राशि वृश्चिक में गतिशील है। बता दे, सप्तम भाव का चंद्रमा ऊर्जा कारक और उन्नति दायक होता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक ऐसे में भूमि, भवन, प्रॉपर्टी, सोना, ताँबा, राजनीति से जुड़े लोगों को यह चंद्रमा बेहद फायदेमंद है वृश्चिक, धनु, मीन, वृषभ, मिथुन, कर्क राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा, आज के दिन भूमि, भवन, सोना, आभूषण खरीदना बहुत ही लाभकारी होगा। आज आयुष्मान योग व्याप्त रहेगा, जो अत्यंत ही कल्याणकारी होगा।

आर्थिक उन्नति के लिए आज स्कंदमाता की पूजा आराधना करें। मीठा दूध और अनार का भोग लगाएं। रोग शांति के लिए सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं और सूर्य भगवान के सामने ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ – प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता रहेगी।

मीन -यात्रा में विशेष सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। बेवजह विवाद हो सकता है। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।