अरुण जेटली के निधन के बाद सहवाग ने 20 साल पुराने राज से उठाया पर्दा

# Game

अरुण जेटली के निधन के बाद पूरा देश शोक में डूब गया है। वहीँ टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भावुक ट्वीट करते हुए दिल्ली क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के रूप किए गए उनके कामों को याद किया। सहवान ने ट्वीट कर लिखा कि अरुण जेटली जी के जाने का बहुत दुख है। उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को भारत का प्रतिनिधित्व करने में अहम भूमिका निभाई।

सहवाग ने लिखा कि,
एक वक्त था, जब दिल्ली के क्रिकेटरों को हाई लेवल तक जाने का चांस नहीं मिल पाता था, लेकिन डीडीसीए की लीडरशिप के दौरान उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को यह मौके दिलवाए। वह खिलाड़ियों की जरुरतें सुनते थे और उन्हें हल भी करते थे। मैं निजी तौर पर उनके साथ एक बेहद खूबसूरत रिलेशनशिप शेयर करता हूं। मेरी प्रार्थना और संवेदना उनके परिवार के साथ है।
अरुण जेटली खेल प्रेमी इंसान थें। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी रहे। इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग कांड के बाद उन्हें एन श्रीनिवासन को हटाकर अध्यक्ष बनाने की बात भी चली, लेकिन बोर्ड में मचे उथल-पुथल के माहौल में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने दिल्ली के युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरी का काम किया उनकी दिक्कतों सुलझाया जिसके के कारण गंभीर, सहवाग, शिखर धवन, आशिष नेहरा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खेलें।

गौतम गंभीर ने बेहद ही भावुकता के साथ ट्वीट कर लिखा,
एक पिता हमें बोलना सिखाता है, लेकिन एक पिता तुल्य इंसान बात करना सिखाता है। एक पिता हमें को चलना सिखाता है लेकिन एक पिता तुल्य इंसान हमें मार्च करना सिखाता है। एक पिता आपको एक नाम देता है, लेकिन एक पिता तुल्य इंसान आपको पहचान देता है। मेरे पिता श्री अरुण जेटली जी के साथ मेरा एक हिस्सा चला गया। श्रद्धांजलि सर।