साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन कार्यक्रम

# ## Lucknow

(www.arya-tv.com) सांसद खेल स्पर्धा के तहत मोहनलालगंज लोकसभा की साड़ी युक्त सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में संपन्न हुआ। यह 5 किलोमीटर की दौड़ थी जिसमें हजारों महिलाओं ने साड़ी पहनकर दौड़ लगाई जिसे देखकर शहर के लोगों का हुजूम देखने को उमड़ पड़ा। साड़ी में दौड़ती महिलाओं में नारी शक्ति की गूँज और भारतीय परिधान की खूबसूरत झलक दिखी

लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के अंतर्गत सांसद खेल स्पर्धा के तहत लोकसभा की पांचो विधानसभा में विभिन्न खेल आयोजन और हर विधानसभा स्तर पर साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का आयोजन होने के बाद लोकसभा स्तर पर फाइनल के तौर पर ये साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुआ जोकि अद्भुत, अकल्पनीय, शानदार रहा। सांसद खेल स्पर्धा के तहत 29 फरवरी, बृहस्पतिवार को हुई इस साड़ी युक्त महिला सेमी क्वार्टर मैराथन (5km दौड़) का इसके आयोजक केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर एवं अतिथिगणों ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जिसके बाद साड़ी पहनकर प्रतिभाग कर रही हजारों महिलाओं ने उत्साह और जोश के साथ दौड़ लगाई। महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और भारतीय परिधान के साथ साड़ी पहनकर जो दौड़ लगाई उसे देखकर सभी दंग रह गए।

बताते चलें कि सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत मोहनलालगंज लोकसभा में सांसद कौशल किशोर के नेतृत्व में सभी विधानसभाओं में महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने और खासकर घरेलू महिलाएं जो ज्यादा घर से बाहर नहीं निकल पाती उनके लिए भी खेलों का आयोजन हो और वह भी खेल में आगे बढ़े, दबी छिपी प्रतिभाओं को ढूंढने के लिए ये आयोजन किया जा रहा ऐसा केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद कौशल किशोर ने बताया। कौशल किशोर ने कहा कि नारी सिर्फ परिवार के लिए ही नही बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा के तहत सभी विधानसभाओं में हुई साड़ी युक्त सेमी क्वार्टर मैराथन और आज की दौड़ महिलाओं के द्वारा अपनी भारतीय संस्कृति को संजोते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देश को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत स्वच्छ और स्वस्थ भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं, नारी, युवा, गरीब, किसान विकसित भारत के चार स्तंभ हैं। विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओ की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आकर विकसित भारत बनाने में अपना सफ़ल योगदान देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दौड़ कराने का मुख्य उद्देश्य दबी छिपी प्रतिभाओं को मौका देना, खेल में महिलाओं की रूचि बढ़ाना, उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है, जिससे ये महिलाएं अपने परिधान अपनी संस्कृति को संजोते हुए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखा सके और हमारे क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। मोहनलालगंज लोकसभा की इस साड़ी युक्त सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ में मोहनलालगंज लोकसभा की ही निवास करने वाली 18 वर्ष की ऊपर की महिलाओ ने प्रतिभाग किया जिसमे बख्तौरी खेड़ा निवासी आसमां ने प्रथम और संगीता ने द्वितीय तथा कुर्सी हिंडोरा निवासी सविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार ,द्वितीय 41 हजार तृतीय पुरस्कार के रूप में 31 हज़ार रुपए धनराशि की चेक व प्रमाणपत्र केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर द्वारा वितरित किया गया। वहीं इसके बाद अगले दस प्रथम स्थान पर रही महिलाओं कोमल, पूजा निषाद, अंजू, माधुरी, अर्चना, मानसी, शिवानी, शशि, अनीता, सरोली को 51 सौ रुपए, उसके बाद की दस दौड़ पूरी करने वाली महिलाओं खुशबू, मानसी, गुड़िया, अमिता साहू, सरोज रावत, मोनी, शीतल, आयुषी गौतम, ज्योति, आशा पाल को 41 सौ रुपए व उसके बाद तृतीय पहुंची दस महिलाओं अंशी देवी, शैलपुत्री, पूजा यादव, शिवानी, सोनी राजवंशी, काजल मौर्य, अंशिका रावत, आरती देवी, ज्योति को 31 सौ रुपए व उसके बाद चतुर्थ पहुंची दस महिलाओं मनीषा चौहान, रागिनी सिसोदिया, पल्लवी यादव, जूली, मोहिनी, रोशनी, स्वाति गौड़, नेहा, मोहिनी, मधु को 2100 रू प्रमाणपत्र और उसके बाद पंचम 10 महिलाओ सावित्री देवी, अंजली शुक्ला, शांति देवी, बीनू, लक्ष्मी, ममता, मुस्कान, शालू, लता, चंद्रावती को 1100 रू और उसके बाद 300 प्रथम दौड़ पूरी करने वाली महिलाओं को 500-500 रू पुरस्कार के रूप में देते हुए कुल 353 महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

इस मौक़े पर माननीय विधायक मोहनलालगंज श्री अमरेश रावत जी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी लखनऊ अजय सेठी जी, ब्लॉक प्रमुख सरोजिनी नगर सुनील रावत जी, ब्लॉक प्रमुख सिधौली रामबक्स रावत जी, प्रवीण अवस्थी जी, मजहर अब्बास जी, सदाशिव मिश्रा जी, जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी जी, सतीश रावत जी, श्यामलाल तूफानी जी, विनीत तिवारी जी, करुणा सरस्वती प्रतिमा सिंह जी, निहारिका सिंह जी, युक्ता पांडे जी, दीपाली तिवारी जी, सरोज सिंह जी, सुनीता राठौर जी, मदन मोहन मिश्रा जी, निर्मल राज जी, मान सिंह यादव जी, मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव जी, रीना त्रिपाठी जी, ज्ञानी पाल जी, जितेंद्र जी, प्रधान मीडिया प्रभारी के के रघुवंशी जी, मुनेंद्र रावत जी, शीलू सिंह जी, विनय जी, प्रताप सिंह जी रविकांत मिश्रा जी, गोविंद प्रसाद रावत जी, ज्ञानी जी, रोशन मिश्रा जी सोमनाथ सपेरा जी, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह जी, राजेश गुप्ता जी, सतीश शुक्ला जी, प्रकाश मिश्रा जी, अजीत यादव जी, रवि प्रताप सिंह जी, आसीन चौहान जी सोनू गौड़ जी रिशू पांडे जी, मनीष श्रीवास्तव जी, सक्षम त्रिपाठी जी, अमित मोहन जी, सिधौली मीडिया प्रभारी दुर्गेश सिंह जी, राम प्रकाश जी, मनोज प्रजापति जी, प्रधान अभय दीक्षित जी, रामनिवास विश्वकर्मा जी, राजकुमार लोधी जी, चंद्र प्रकाश सिंह जी, स्वयंवर यादव जी, राहुल रावत जी उपस्थित रहे।