जंतर-मंतर पर महिला पहलवानों के धरने का तीसरा दिन, WFI के अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों का देंगे जवाब

# ## National
(www.arya-tv.com) जंतर-मंतर पर देश की ​महिला पहलवानों के धरने का आज तीसरा दिन है। इसी ​बीच खबर आ रही है कि आज पहलवानों के साथ खेल मंत्री की ​फिर से बैठक हो सकती है। इससे पहले हुई बातचीत बेनतीजा रही थी।

वहीं,  कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह आज गोंडा में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब देंगे।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार कर रहे खेल मंत्री
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा। उन्होंने गुरुवार की रात को धरना दे रहे पहलवानों को खाने पर बुलाया था। जिसमें बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, रवि दहिया, दीपक पूनिया, बबीता फोगाट समेत कई पहलवान पहुंचे थे।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रात 10 बजे तक पहलवानों से साथ बैठक की था। बैठक करीब पौने चार घंटे चली। बैठक के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से कुश्ती संघ के अध्यक्ष के जवाब का इंतजार करने को कहा।