आफिसर्स क्लब की महिलाओं ने तीज उत्सव मनाया

Lucknow

(www.arya-tv.com)लखनऊ। आफीसर्स क्लब की महिलाओं द्वारा तीज उत्सव को कालंदी पार्क के पास होटल में मनाया गया। कार्यक्रम की संयोजक रश्मि आर्या ने बताया कि इस उत्सव में महिलाओं द्वारा मेहदीं, डांस ,ग्रुप डांस, सोलो डांस, गायन आदि का आयोजन किया गया। जिसमें वेस्टर्न ड्रेस थीम पर कपड़ों को पहना गया। इस आयोजन में छाया कौशल ने स्वागत गीत गया।

साथ ही ग्रुप डांस में छाया कौशल, विजय लक्ष्मी गौतम, सरिता सत्यंगी, स्मिता चंद्रा, नीलम चौधरी, साधना शर्मा, सुजाता सिंह, मंजू जादिया, रश्मि आर्या ने भाग लिया। सोलो डांस में माही ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मीरा सिंह तीज क्वीन बनी और लक्ष्मी गौतम प्रथम रनअप बनी। महिलाओं द्वारा सादगी के साथ इस उत्सव को मनाया गया। जिसमें अन्त में रश्मि आर्या ने सभी को धन्यवाद दिया।

मीरा सिंह तीज क्वीन बनी और लक्ष्मी गौतम प्रथम रनअप बनी