खून से ल​थपथ ब्रज में मिली महिला, पुलिस कर रही है जांच

Agra Zone

(www.arya-tv.com) मथुरा में नगला देविया पूंछरी के मध्य नाले के समीप झाड़ियों में एक महिला (45) खून से लथपथ घायल अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को गोवर्धन सीएचसी केंद्र लाई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला मध्य प्रदेश से मथुरा घूमने आई थी, वह झाड़ियों में कैसे पहुंची, पुलिस जांच में जुट गई है।

महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
घटना रविवार शाम की है। किसी ने सूचना को सूचना दी कि एक महिला बेसुध खून से लथपथ झाड़ियों में पड़ी हुई है। पुलिस ने महिला को झाड़ियों से निकालकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जितेश तिवारी ने बताया कि महिला के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। निशान कुछ दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं।

गौरव कुमार त्रिपाठी सीओ गोवर्धन ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। महिला के पास एक मोबाइल फोन मिला है। उससे उसकी शिनाख्त हो गई है। महिला मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह एक सप्ताह पहले मथुरा घूमने आई थी। महिला के साथ क्या घटना हुई, पूरी जांच की जा रही है। परिवार के सदस्य आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।